फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बस परिचालक के साथ थार सवार युवकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। बड़ा महादेव मंदिर के पास मेरठ से हस्तिनापुर जा रही रोडवेज बस को थार गाड़ी सवार लोगों द्वारा रुकवाकर बस चालक के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में बस परिचालक सोनू कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बस परिचालक सोनू कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 1 नवंबर को उसकी बस मेरठ से हस्तिनापुर जा रही थी। जब बस बड़ा महादेव मंदिर के पास पहुंची तो थार गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने बस को रुकवा लिया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें