युवक को गोली मारी, मेरठ रेफर
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव निवासी 23 वर्षीय युवक मनीष पुत्र रूपराम बृहस्पतिवार की रात सैड़भर रॉड स्थित ट्यूबवेल पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल मनीष किसी तरह गांव के पास पहुंचा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने उसे बालैनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर सिंघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है।