फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। कोल गांव से क्लीनिक बंद कर अपने गांव भंडोरा लौट रहे पिंटू उर्फ एसपी (33) पुत्र सुरेशपाल को गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव करीमपुर भंडोरा निवासी पिंटू उर्फ एसपी ने मवाना ब्लाक के गांव कॉल में क्लीनिक खोल रखा है। बृहस्पतिवार रात करीब 8:00 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव से एक किलोमीटर पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजन उन्हें गंभीर हालत में मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव गांव ले गए हैं। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक पिंटू के तीन पुत्री व एक पुत्र है। उसकी पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि इस संबंध में थाने में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मामले का पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें