रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाना रोहटा में गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से खोजबीन की मांग की है। गांव जटपुरा निवासी उपेंद्र कुमार पुत्र मिंटू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 22 वर्षीय छोटा भाई विकास कुमार 16 मार्च की सुबह बिना बताए घर से चला गया था। काफी समय बीतने पर भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन सुराग नहीं लग सका। उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर युवक की जल्द से जल्द तलाश कराने की मांग की है।