फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक गायब

विज्ञापन
सरधना। लापता उवेश का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के भुलरिया मोहल्ले से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। भुलरिया मोहल्ला निवासी मोनू पुत्र इसरार ने पुलिस को बताया कि उसका 23 वर्षीय भाई उवेश मानसिक रूप से कमजोर है। 31 जनवरी को वह घर से बाहर टहलने के लिए निकला था लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। कई घंटे बीतने पर भी युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना देते हुए युवक की तलाश करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें