फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक लापता, अनहोनी की आशंका

Sat, 07 Mar 2026 09:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला चौकी चमारान निवासी शाहिद का 24 वर्षीय पुत्र शाकिर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर से कंकरखेड़ा स्थित बैंक जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिजनों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों ने कंकरखेड़ा स्थित बैंक में भी जानकारी की, लेकिन पता चला कि शाकिर वहां पहुंचा ही नहीं था।इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। देर रात परिजन सरधना थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें