मेरठ। पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ की ओर से 19वां जाट युवक-युवती परिचय सम्मेलन एक नवंबर को गढ़ रोड स्थित जाट भवन में होगा। इसके लिए शनिवार को बैठक हुई। इसमें संस्था अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र तोमर ने बताया कि यह सम्मलेन पिछले 18 वर्षों से कराया जा रहा है। प्रवक्ता सुशील ढ़ाका ने बताया कि समय से हुए रिश्ते खुशहाल व जीवनभर चलते हैं क्योंकि 25 वर्ष की आयु के युवक युवती में समायोजन की क्षमता ज्यादा होती है। संस्था के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि समाज के हर जागरूक व्यक्ति को कम से कम एक रिश्ता अपनी जान पहचान के परिवार में जरूर करवाना चाहिए। बैठक में सम्मेलन की तैयारी के लिए निर्देश दिए गए। इस मौके पर वीरसेन तोमर, जेपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद