कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित नंगलाताशी निवासी सलमान ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राली से ईंटों को साइट पर उतारकर आया था। उसके पास 95 हजार रुपए थे। गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। पीड़ित युवक के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक सिर में चोट लगने से घायल हो गया। पुलिस एक आरोपी को लेकर थाने आ गई। पीड़ित ने आरोपियों पर पैसे लूटने का भी आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में लग गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला मारपीट का है। लूट का मामला प्रकाश में नहीं आ रहा है।