फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर हादसे में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। रुड़की निवासी शिवम सोमवार को पल्सर बाइक से मेरठ की ओर जा रहा था। वह दिल्ली-दून हाईवे पर शीतल ढाबे के पास पहुंचा तो सड़क पर पड़े पत्थर के टुकड़े पर बाइक चढ़ गई और अचानक स्लिप हो गई। तेज रफ्तार के चलते युवक काफी दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया। जिससे उसे चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को खतौली के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायल की हालत की जानकारी ली और उपचार के बाद उसे अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें