दौराला - हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। स्रोत: संवाद
दौराला। डालूहेड़ा गांव थाना जानी निवासी प्रिंस अपनी मौसी के पास दौराला के वार्ड छह में रहता है। सोमवार सुबह वह लावड़ सड़क पर सामान लेने जा रहा था। बैंक ऑफ वडोदरा के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रिंस की मौसी कौशल ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी। संवाद