सरधना। गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर क्रांति गांव भामौरी के युवा हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। शिवभक्त गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए पुरा महादेव पहुंचेंगे और वहां भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। युवाओं ने हरिद्वार में विधिविधान से पूजा-अर्चना करने के बाद कांवड़ उठाई। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। युवाओं का कहना है कि भगवान भोलेनाथ की आराधना कर गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। कांवड़ यात्रा में सचिन सोम, विकास सोम, विशाल सोम, उत्कर्ष सोम, जयदेव सोम आदि शामिल हैं। युवाओं ने बताया कि यात्रा पूरी करने के बाद गांव पहुंचकर विभिन्न शिवालयों में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।