मेरठ। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से एनएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग प्रतियोगिता होगी। इसमें डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेटिंग, लोक नृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, इन्वोवेशन, साइंस मेला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। स्थानीय शहरी एवं ग्रामीण स्तर के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले रहें हैं। संवाद