परीक्षितगढ़। ग्राम पूठी निवासी सुभाष प्रजापति पुत्र बीरबल व नौशाद पुत्र इल्यास दो माह पूर्व कस्बा हाथीबाही जनपद राहुरकेला उड़ीसा गए थे। उड़ीसा में दोनों युवक गांवों में जाकर कुर्सी बेचने का कार्य करते थे। जिससे अपने परिवार की जीवीका चल रही थी। बुधवार की रात कमरे में सो रहे सुभाष प्रजापति की अचानक ह्रदय गति रूक गई। जिसको उसके साथी नौशाद ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। सुभाष की मौत के बाद उसके साथी नौशाद ने सुभाष के परिवार वालों को सूचना दी। वही सूचना पर पहुंची उडीसा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुभाष प्रजापति की मौत की सूचना मिलने पर गांव व परिवार वालों में कोहराम मच गया। संवाद