फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के खाकरोबान-गुजरान गेट क्षेत्र में सोमवार दोपहर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। खाकरोबान-गुजरान गेट निवासी एहसान मलिक ने बताया कि उसका छोटा भाई इरशाद उर्फ बबली मलिक (55) सोमवार दोपहर 3:00 अपने घेर में पशुओं को चारा डालने गया था। छत में लगे पंखे को ठीक करते समय उसे अचानक बिजली का करंट लग गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तथा आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इरशाद उर्फ बबली मलिक के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें