दौराला। वलीदपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सोनू की मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सोनू किसी काम से घर से निकला था। बताया जा रहा है कि वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक आई मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का सहारा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना के बाद शोक छा गया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।