दौराला। मेरठ-सहारनपुर रेलखंड पर शुक्रवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना भेजी है। क्षेत्राधिकारी दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। मालगाड़ी मेरठ से सहारनपुर की ओर जा रही थी, तभी युवक उसकी चपेट में आ गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस युवक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।