सिवाया टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
दौराला। सिवाया टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात किसी वाहन की चपेट में आने से युवक (28) की मौत हो गई। यह युवक गांव छिजारसी गौतमबुद्धनगर का निवासी था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजय रविवार देर रात बाइक पर खतौली क्षेत्र के भैंसी में अपनी ससुराल जा रहा था। सिवाया टोल प्लाजा के पास किसी वाहन ने संजय की बाइक में टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फोन पर संपर्क कर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह युवक सफाई कर्मचारी था।