दौराला। थाना पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान सरधना मार्ग स्थित चीनी मिल के सामने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे आरोपी शिवम को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी खिर्वा नौवाबाद का निवासी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ क्षेत्र में आया था और ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। तलाशी लेने पर उसकी पैंट से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।