मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में पुजारी के बैग से सामान चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। पहले तो उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। श्रावण मास में आदर्शनगर शिव मंदिर में पूजन एवं अभिषेक का कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान एक युवक आया और उसने पुजारी के बैग से रुपये और सामान चोरी कर लिया। लालकुर्ती पुलिस का कहना है कि लालकुर्ती निवासी एक युवक को पकड़ा गया है। तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए आरोपी हिरासत में है। संवाद