फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुकान पर सामान लेने जा रहे युवक को पीटा

Sat, 26 Sep 2026 09:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। करनावल निवासी आशिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई आमीर शुक्रवार को दुकान पर सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान साजिद ने उसे रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। आमीर ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आमीर घायल हो गया। आरोप है कि साजिद ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। घायल को उपचार के सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना कि मामले की जांच की जा रही है जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें