मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर में शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बृहस्पतिवार को नितिन तोमर पुत्र बृजेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के मोबाइल टॉवर के पास स्थित रामकुमार की दुकान पर पहुंचा। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला ओमकार शराब के नशे में धुत होकर उसके पास आकर सरेआम गाली-गलौज करने लगा। उसने ऐसा करने से मना किया गया तो आरोपी ने आपा खोते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर ओमकार के दोनों बेटे निशांत और भूपेंद्र भी मौके पर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर उसे पीट दिया। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मुंडाली देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।