फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाली का विरोध करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी तसव्वर पुत्र लियाकत के साथ गाली का विरोध करने पर गांव निवासी आरोपियों ने मारपीट कर दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित तसव्वर ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 9:00 बजे वह काम से घर लौट रहा था। आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर गाली गलौज कर दी। विरोध करने आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित घायल अवस्था में थाने पहुंचा। क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें