फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी बेखौफ: पावरलूम फैक्टरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल के सामने शव फेंक फरार हुए हमलावर

Mon, 01 Aug 2022 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में युवक की पावरलूम फैक्टरी में पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावर युवक के शव को हापुड़ रोड पर अस्पताल के सामने फेंककर चले गए। वहीं परिजनों ने पावरलूम फैक्टरी और थाने में जाकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में पावरलूम फैक्टरी में रविवार शाम लक्खीपुरा गली नंबर 25 निवासी बीस वर्षीय शाहनवाज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए हमलावरों ने हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर शाहनवाज का शव फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


परिजन युवक के शव को एंबुलेंस में रखकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इससे पहले परिजनों ने पावरलूम फैक्टरी पर भी हंगामा किया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद मामला शांत हुआ।

पिता फिरोज के मुताबिक, आठ दिन पहले ही शाहनवाज ने इस्लामाबाद स्थित खिदरा मस्जिद के पास नावेद पुत्र हाजी फारूक की फैक्टरी में मशीन चलाने के लिए जाना शुरू किया था। रविवार सुबह शाहनवाज काम पर गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:UP: पुलिस चौकी में उड़ीं कानून की धज्जियां, पहले पी शराब फिर कहासुनी के बाद चले चाकू, दो सिपाही लाइन हाजिर

चाचा आफताब ने शाम करीब छह बजे शाहनवाज के पास कॉल किया, लेकिन फोन अनजान व्यक्ति ने उठाया और बताया कि शाहनवाज अस्पताल में है। जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। शाहनवाज का शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


परिजन युवक के शव को एंबुलेंस में रखकर लिसाड़ीगेट थाने पहुंच गए। परिजनों ने पावरलूम फैक्टरी में काम करने वाले लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए लिसाड़ी गेट थाने के बाहर हंगामा किया।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें