सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी अंकित के साथ मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। पीड़ित अंकित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार को वह गांव के ही एक आरोपी के घर आयोजित कार्यक्रम में ढोल बजाने के लिए गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसने अपनी तय मजदूरी मांगी। आरोप है कि इस बात पर आरोपी आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट में युवक घायल हो गया। थाने पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।