फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। आजादनगर मोहल्ला निवासी शहजाद पुत्र अतीक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वह किसी काम से कालंद चुंगी नई बस्ती गया था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और बिना किसी कारण लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में शहजाद घायल हो गया। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार कराया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें