फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक हटाने के विवाद में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के बुबकपुर गांव में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। गांव निवासी सद्दाम के घर के बाहर बाइक खड़ी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवकों ने रास्ता खाली कराने के लिए हॉर्न बजाया। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने सद्दाम के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर परिजन घायल को थाने लेकर पहुंचे, जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें