मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव समयपुर में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट हुई। पीड़ित तरुण तोमर ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तरुण तोमर ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे वह गांव की एक दुकान पर खड़ा था। तभी वरुण सैनी, विकास सैनी और अंकित बिना किसी कारण के उससे गाली-गलौज करने लगे। जब तरुण ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।