फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक से मारपीट कर मोटरसाइकिल तोड़ी, दस पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव किशनपुर बिराना में 18 अक्तूबर की रात दस लोगों ने एक युवक से मारपीट की। आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ी निवासी गजेंद्र ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र विकास 18 अक्तूबर को रात लगभग नौ बजे मवाना से घर लौट रहा था। किशनपुर बिराना में मुन्नालाल के घर के पास दस लोगों ने उसकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने विकास को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। उन्होंने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से विकास को पीटा और उसकी मोटरसाइकिल तोड़ दी। तुषार और रितेश से सूचना मिलने पर गजेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ पंकज लवानिया ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कर ली है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें