फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाबालिग को ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना हस्तिनापुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 4 मई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 17 वर्षीय पुत्री को गांव अलीपुर मोरना निवासी अनिकेत बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को अलीपुर मोरना चौराहे से आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच जारी है। युवती के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें