मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के अरुण कुमार शर्मा ने अपने परिचित अमित पर व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर 10.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। फूलबाग कॉलोनी निवासी अरुण ने बृहस्पतिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका अमित से पुराना परिचय था। आरोप है कि अमित ने उन्हें व्यापार में निवेश के लिए कहा था। अमित की बातों में आकर उन्होंने तीन बार में 10.78 लाख रुपये दे दिए थे। मुनाफा नहीं होने पर उन्होंने अमित से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस पर अमित ने उनके गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद