एसडी सदर इंटर कालेज में चौधरी रणबीर सिंह मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के विजेता टीम के ख
मेरठ। एसडी सदर स्कूल के मैदान पर खेली जा रही चौधरी रणबीर सिंह मेमोरियल सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को सेवन ए साइड 14 वर्षीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि यंग्स जूनियर और विजन एकेडमी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें यंग्स जूनियर की टीम ने विजन एकेडमी को 1-0 से हराकर ट्राफी अपने नाम की। यंग्स जूनियर टीम के मयंक पाल ने मैच के 34वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। मैच में मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा और विजन डेंटल के निदेशक डॉ. अर्जित विहान रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग और विजन विद्यापीठ के अध्यक्ष रविंद्र विहान ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।