फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यंग्स जूनियर ने डीएवी सदर को 6-2 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर शुक्रवार को जूनियर एवं सब जूनियर बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पहला हॉकी लीग मुकाबला यंग्स जूनियर टीम और डीएवी सदर टीम के बीच खेला गया। इसमें यंग्स जूनियर टीम ने डीएवी सदर टीम को 6-2 से हराकर मुकाबला जीता। यंग्स जूनियर टीम की ओर से शरद चौधरी, नक्श प्रजापति, कृष्णा लोधी, मुस्तफा, बिलाल हक, नैतिक ने गोल किए। डीएवी टीम की ओर से अब्बू बकर, कृष्ण सैनी ने अपनी टीम के लिए गोल किए। मैच के निर्णायक मोना शर्मा, कार्तिक रहे। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में एक हॉकी मैच शनिवार को भी खेला जाएगा। मैच से पूर्व प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने सभी बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें