संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। बाजार जा रही युवती से आरोपी साहिल पर रास्ते में छेड़छाड़ और हाथ पकड़ने का प्रयास करने का आरोप है। एक कॉलोनी निवासी युवती ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि दो अक्तूबर को शाम करीब चार बजे वह निजी काम से बाजार जा रही थी। साहिल ने उसके साथ अभद्रता की और छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़ने का प्रयास किया। घटना के बाद उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता के अनुसार चार अक्तूबर को शाम करीब सात बजे उसका भाई साहिल के घर उसे समझाने पहुंचा। आरोप है कि वहां साहिल, उसके परिजनों ने भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित चोट लगने से घायल हो गया। पिटाई करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।