फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में चढ़ते समय युवक का मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बेगमपुल पर बृहस्पतिवार शाम मुजफ्फरनगर जाने के लिए बस में बैठते समय बदमाश ने युवक का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित आरोपी के पीछे भागा लेकिन वह अपने साथी के संग बाइक से भाग गया। मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के दधेडू कलां गांव निवासी मोहम्मद साकिब बृहस्पतिवार को किसी काम से मेरठ आया था। शाम करीब साढ़े आठ बजे वह घर जाने के लिए मुजफ्फरनगर की बस में सवार होने लगा। बस में चढ़ते ही एक व्यक्ति ने उसके लोअर की जेब से मोबाइल निकाल लिया और भागने लगा। मोहम्मद साकिब ने आरोपी का पीछा किया तो वह पहले से ही बाइक स्टार्ट किए खड़े अपने साथी संग भाग गया। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें