फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वयंसेवकों पर टिप्पणी करने वाला युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। पथ संचलन के दौरान दूसरे समुदाय के युवक का अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पथ संचलन निकाला गया था। पथ संचलन मोहल्ला जोगियान से होकर गुजरा तो मोहल्ले के ही इरशाद ने स्वयंसेवकों को देखकर पूरे संगठन के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। लेकिन ढोल आदि की आवाज में आरोपी युवक की आवाज दब गई। आरोपी युवक रविवार की शाम अपने घर के बाहर बैठकर संघ के बारे में फिर से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी दिनेश पाल का कहना है कि आरोपी इरशाद को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


डोल काटने के विरोध में मारपीट

फलावदा। गांव कुंडा निवासी मंगल सिंह पुत्र ओमपाल ने तहरीर में बताया कि आरोपियों द्वारा उसके खेत की डोल काट ली। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर घायल कर दिया। तहरीर में दो लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें