फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम पुलिस ने प्लॉट के फर्जी कागज तैयार कर बेचने के आरोप में जागृति विहार सेक्टर आठ निवासी सौरभ को उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नेहा त्यागी ने सौरभ पर उसके प्लॉट के फर्जी कागजात तैयार कर दूसरे को बेचने का आरोप लगाया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सौरभ के पिता पवन, राजू, राजीव मित्तल और संजय गुप्ता की भी तलाश की जा रही है। इन सभी पर भी फर्जी कागजात तैयार कराकर प्लॉट बेचने के आरोप है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें