फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीजे पर गाने के विवाद में युवक को चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला में बृहस्पतिवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने के विवाद में एक युवक ने अपने पड़ोसी युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दौराला निवासी अभिषेक बृहस्पतिवार को पड़ोस में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पड़ोसी अर्जुन भी शादी समारोह में मौजूद था। इस दौरान डीजे पर अपना मनपसंद गाना बजवाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि अर्जुन ने अभिषेक को चाकू मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में अभिषेक वहीं गिर पड़ा। इसके बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर अभिषेक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अर्जुन को हिरासत में ले लिया और उसकी जेब से चाकू बरामद किया। परिजनों ने घायल अभिषेक को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत सामान्य है। पिता बिजेंद्र ने दौराला थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें