पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर निवासी प्रवेश (21) पुत्र पप्पू शर्मा घर में ही परिवार वालों के साथ आंगन में सोया हुआ था। परिजनों ने बताया कि रात में किसी समय ऊपर आंगन के खुले हुए जाल से किसी ने गोली मारी जो उसके सीधे सिर में लगी।फायरिंग की आवाज सुनकर पास हो रहे परिवार के लोग जग गए लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।
इसके बाद मौके पर सूचना पाकर पुलिस पहुंची और परिजनों से बातचीत करते हुए जांच पड़ताल की। पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन कोई हत्या का सुराग नहीं चल पाया था।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए जुटी हुई थी और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस घटना की खुलासे के लिए सुबूत जुटा रही थी। वहीं दूसरी ओर गांव में हुई युवक की हत्या को लेकर सनसनी फैल गई।