मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के आरके स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में वेल्डिंग का काम करते समय गिरकर 42 वर्षीय सुरेश चंद घायल हो गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। वह मूलरूप से सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मानसरोवर गली नंबर एक का रहने वाला था। मंगलवार को सुरेश कांप्लेक्स में वेल्डिंग का काम कर रहा था। तभी चक्कर आने से वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। आनन-फानन में उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संतशरण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। ब्यूरो