फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बुलेट सवार की दबंगई: युवक को जमकर पीटा, शराब के नशे में समझते रहे परिजन; अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 09 Apr 2025 12:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बुलेट सवार की दबंगई के चलते युवक की जान चली गई। बाइक सवार ने युवक से जमकर मारपीट की। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भावनपुर थाना के गांव राली चौहान निवासी दीपक उम्र 37 वर्ष पुत्र इंद्रपाल जाटव मंगलवार को घर से मजदूरी करने के लिए गया था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह घर पर खाना खाने के लिए वापिस आ रहा था। उसके पिता का आरोप है कि जब उसका बेटा दीपक गांव के बाहर शमशान घाट के समीप पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बुलट से उसकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन


जिसके बाद बुलट सवार युवक ने दीपक के साथ मारपीट कर दी। जिस पर वह बदहवास हालत में जमीन पर जा गिरा। सूचना पर पहुंचे परिजन दीपक को बदहवास हालत में घर लेकर पहुंचे। जहां देर रात उसकी तबियत खराब होने लगी। जिस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अगले रोज सूचना पर सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

रात भर परिजन शराब के नशे में समझते रहे
दीपक के पिता ने बताया कि दीपक शराब का आदी था। दोपहर को जब उसे उठाकर घर लाए तो उसे शराब के नशे में समझकर चारपाई पर लेटा दिया। लेकिन अचानक रात को जब तबियत खराब हुई तब उसे उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं पिता का कहना है कि गांव के लोगों ने ही उसे बुलट सवार द्वारा पीटे जाने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें