बहसूमा। पुलिस ने गश्त के दौरान बुधवार देर रात समसपुर पुलिया के पास एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस बुधवार देर रात समसपुर पुल की पुलिया के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से पैदल आ रहे युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम प्रशांत पुत्र कमल किशोर निवासी रामदास ग्राउंड बिजनौर बताया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। संवाद