सरधना। गांव बहादुरपुर में सामान चोरी के शक में एक युवक के साथ मारपीट कर दी। इससे युवक घायल हो गया। कुलदीप पुत्र महेंद्र ने बताया कि वह ड्रिल मशीन ठीक करने का काम करता है। शनिवार शाम वह मेरठ से काम करके घर आया था। तभी उनके घर के दरवाजे के पास पड़ोसी युवक ने कुछ सामान रखा और वह किसी से बात कर रहा था। बातचीत के बाद लौटा तो उसका सामान गायब मिला। आरोप है कि पड़ोसी ने कुलदीप पर सामान चोरी करने का शक जताकर गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के घायल का मेडिकल कराकर तहरीर पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।