फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर लाठी-डंडे से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड पर डौरली निवासी अभिषेक पर दो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अभिषेक घायल हो गया। पल्लवपुरम थाने पर दर्ज मुकदमे में अभिषेक चौहान ने बताया कि आठ अगस्त की रात वह अपने दोस्त के पास परिवहनपुरम कॉलोनी के पास श्याम एसोसिएट में मिलने गया था। आरोप है कि पहले से ही डौरली निवासी निखिल सोम व सोहित चौहान वहां खड़े थे। दोनों ने अभद्रता की। विरोध करने पर हमला कर दिया। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें