फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर फावड़े से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा करनावल निवासी अरुण कुमार को सरकारी रास्ते पर स्लैब बनाए जाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया।
पीड़ित अरुण कुमार ने सरूरपुर थाने पर दी तहरीर में बताया कि बुधवार को कस्बा के वार्ड आठ में आरोपियों के द्वारा सरकारी रास्ते पर स्लैब का निर्माण कराया जा रहा था। जब उसने निर्माण का विरोध किया तो आरोपी ने फावड़े से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजन घायल अवस्था में उसे थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें