मेरठ। युवा उद्यमी आशीष सिंह रुद्रा ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के विकास, युवा सशक्तीकरण, डिजिटल शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान आशीष सिंह रुद्रा ने मुख्यमंत्री को अपने सामाजिक, शैक्षिक और जनजागरूकता अभियानों की जानकारी देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। ब्यूरो