मेरठ। विश्व गीता संस्थान की ओर से आयोजित राष्ट्रीय योग संगोष्ठी में विश्व गीता संस्थान के संस्थापक एवं प्रवर्तन आचार्य राधाकृष्णन मनोड़ी ने कहा कि संपूर्ण विश्व हमारे पूज्य ऋषि मुनियों की धरोहर योग साधना से अभिभूत होकर योग दिवस मना रहा है। दिव्य जीवन के निर्माण के लिए योग प्रभावी माध्यम है। आत्मा से परमात्मा का मिलन ही योग है। शांति मंत्र के बाद संगोष्ठी समाप्ति की घोषणा की गई। उधर, तेजपाल सिंह एनक्लेव दिल्ली रोड पर योग शिविर लगाया गया। इस अवसर पर राजीव माहेश्वरी, हिमांशु अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता रहे। ब्यूरो