फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यशपाल सिंह बने मेरठ के उप गन्ना आयुक्त

Sun, 31 May 2026 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ में तैनात उप गन्ना आयुक्त राजीव राय का तबादला गोरखपुर परिक्षेत्र कर दिया गया है। अब वह गोरखपुर परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त होंगे। इसके साथ ही गोरखपुर परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह को मेरठ परिक्षेत्र का उप गन्ना आयुक्त बनाया गया है। उम्मीद है कि वह आज मेरठ में कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लेंगे। राजीव राय की बात करें तो वह पिछले कुछ माह से काफी चर्चा में रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने उनके द्वारा किसानों के साथ सही व्यवहार न करने का आरोप लगाते हुए लगभग 8 दिन तक भरी सर्दी में गन्ना भवन पर धरना दिया। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने धरने पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया था। इसके बाद से ही उनके तबादले की मांग उठने लगी थी। यहां तक कि धरने के दो दिन बाद उनका तबादला भी कर दिया गया था जिसे बाद में रोक दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें