मेरठ। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविlद्यालय के छात्र यश अहलावत ने देहरादून में आयोजित 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने एनआर कैटेगरी में डेफ मेन इंडिविजुअल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में राजस्थान के पार्थ महर्षि को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की। कुलपति सहित अन्य ने यश को बधाई दी। संवाद