फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शॉटपुट में यश तालियान, दौड़ में अवनी रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। खिर्वा जलालपुर स्थित तेज पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. टीपी सिंह, भानु डागर, सुभाष चंद नलवा ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके किया। प्रधानाचार्य डाॅ. नीतू सिंह ने बताया कि शॉट पुट में यश तालियान, 800 मीटर दौड़ में अवनी हुड्डा, कनक नेहरा ने प्रथम, अनुष्का ने पेयर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सतेंद्र कुमार, अनुज, मोहित, डाॅ. अमित, अभिषेक, अनु शर्मा, सरिता, अंजू, कविता, रूबी, शालिनी, रेखा, रजनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें