फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर में विश्व शांति के लिए यज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक महाभारत कालीन नगरी के जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर प्रांगण में बृहस्पतिवार को अखिल विद्या समिति की बैठक हुई। अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के दर्शन के लिए विशेष पर्यटन यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई है। समिति द्वारा यह पर्यटन बस 22, 25 मार्च को मेरठ से शुरू होगी। जो परीक्षितगढ़ हस्तिनापुर, गंगा दर्शन, सैफपुर गुरुद्वारा, फिरोजपुर शिवालय आदि ऐतिहासिक स्थलों पर जायेगी। यात्रियों को गाइड बुक मिलेगी। बा में दो पर्यटक गाइड, समाचार पत्र आदि सुविधा होगी। इस ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा में 6 स्टॉप बनाये गए हैं। जिनमें गान्धारी सरोवर, गोपेश्वर धाम, परीक्षितगढ़, जयंती माता शक्तिपीठ, पांडेश्वर मंदिर, हस्तिनापुर, सिद्धपीठ शिवालय फिरोजपुर आदि शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता पांडेश्वर मंदिर के महंत स्वामी अमन गिरी व संचालन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के अध्यक्ष सुदेश गुर्जर पप्पू ने किया। इस अवसर पर वेद रमन शास्त्री, सोमनाथ पपनेजा, गोपाल शर्मा, आचार्य हरिओम, गौरव गुर्जर, आजाद बंसल, संतराम सैनी, नंदकिशोर पप्पू, नरेंद्र शर्मा, लाखन सिंह व ईलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें